एचबीसीएच/एमपीएमएमसीसी में सुरक्षा विभाग में सहायक सुरक्षा अधिकारियों, अग्निशमन अधिकारियों, सुरक्षा सहायकों, फायरमैन, चालकों और सुरक्षा कर्मियों सहित 263 कर्मी शामिल हैं। सुरक्षा विभाग वाराणसी के दोनों केंद्रों की व्यवस्था संभाल रहा है और मुजफ्फरपुर स्थित केंद्र की सुरक्षा आवश्यकताओं को भी पूरा कर रहा है। सुरक्षा विभाग की अनिवार्य जिम्मेदारियां भीड़ प्रबंधन, यातायात प्रबंधन तथा लोगों, सामग्रियों, वाहनों आदि की आवाजाही को नियंत्रित करना हैं। विभाग ने निकासी अभ्यास (इवैक्यूएशन ड्रिल) आयोजित करने, अग्निशमन, पार्किंग व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, कर्मचारियों को अग्निशमन और सुरक्षा संबंधी मामलों में प्रशिक्षण देने जैसी अन्य विविध जिम्मेदारियों को भी निभाया है।
सर्वाधिकार सुरक्षित © 2026 HBCH & MPMMCC, Varanasi अंतिम अद्यतन दिनांक : 28-अक्तूबर-2026